उरई। उत्तर प्रदेश कैमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स फैडरेशन का रविवार को प्रस्तावित प्रदेश बंद स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी औषधि विक्रेता परिषद के अध्यक्ष डाॅ. संतोष कुमार खरया ने दी।
उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ द्वारा जनहित याचिका पर पारित आदेश के संदर्भ में बंदी स्थगित करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले बंदी का निर्णय घोषित होने पर कैमिस्टों की एकता से बौखलाये उत्तर प्रदेश शासन ने धमकी भरा रवैया अपनाया था पर फैडरेशन हमेशा अपने परिवार की समस्याओं को लेकर लड़ता रहेगा। उन्होंने बताया कि अब बंदी की बजाय 28 फरवरी को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जायेगा। 29 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा के सामने होने वाले प्रदेश के सभी कैमिस्टों के प्रदर्शन में जिले के साथी बड़ी संख्या में भागीदारी करेंगे।






Leave a Reply