कोंच-उरई। यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन शाखा झांसी के वार्षिक चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ जिसमें अजीम खां को अध्यक्ष व निजाम खां को मंत्री पद पर चुन लिया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों का भी सर्वसम्मति से चुनाव कर लिया गया।
इम्पलाइज यूनियन शाखा झांसी डिपो का वार्षिक चुनाव क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारीकी अध्यक्षता एवं बरिष्ठ सदस्य करीमउल्ला खां के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न अधिवेशन में संपन्न हो गया। क्षेत्रीय मंत्री चुनाव अधिकारी तौकीर हबीब की देखरेख में निपटे इस चुनाव में कोंच के अजीम खां को सर्वसम्मत अध्यक्ष एवं निजाम खां को मंत्री चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष अजय विदुआ, अरूण बुधौलिया, संगठन मंत्री चंदनसिंह यादव, संयुक्त मंत्री रामेन्द्र पटेल, श्यामसुंदर दुवे, कोषाध्यक्ष राजेश दुवे तथा कार्यकारिणी सदस्य धर्मेन्द्र तिवारी, अनिल चतुर्वेदी, राजेन्द्र यादव, संतराम यादव, कीरतसिंह यादव, शराफतअली, दिनेश पटैरया, बृषभान कुशवाहा चुने गये। इस मौके पर निजाम अहमद, बंटी यादव, रमाकांत सोनी, अब्दुल रज्जाक, मोहम्मद अकबर, गोविंददास, ज्ञानदीप सचान, अफजल खां, मोहम्मद असलम, अरविंद परिहार, मिथलेश सोनी, धर्मराज, शशांक दुवे, वेदप्रकाश वोहरे आदि मौजूद रहे।






Leave a Reply