रामपुरा-उरई। ग्राम टीहर में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आयोजित चैपाल में एसडीएम एसपी अग्रवाल ने कोटेदार की हेराफेरी उजागर होने पर उसे जोरदार फटकार लगाई। मोहन सिंह, प्रमोद आदि ने बताया कि कोटेदार राशनकार्ड में दर्ज पूरी यूनिट के हिसाब से रियायती चावल और गेंहूं नही देता। वह अपने मन से संख्या कम कर देता है। एसडीएम ने उसे चेताया कि अगर उसने ऐसा करना बंद नही किया तो उसे जेल भेजा जायेगा।
चैपाल में एसडीएम ने बताया कि अंतोदय कार्ड धारकों को प्रति यूनिट साढ़े तीन किलो गेंहूं दो रुपये किलो की दर से और डेढ़ किलो चावल तीन रुपये की दर से उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि उन लोगों के बीपीएल राशनकार्ड बनाये जा रहे हैं जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है। उन्होंने हाल ही में तैयार इनकी सूची को पढ़कर सुनाया। लोगों ने इस दौरान दो दर्जन ऐसे गरीबो का खुलासा किया जिनके पास ट्रैक्टर, नौकरी और लाइसेंसी असलहे हैं। एसडीएम ने मौके पर ही उनके नाम सूची से कटवा दिये।






Leave a Reply