उरई। रविवार को दोपहर भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) उरई की कार्यकारिणी की बैठक डाॅ. सतीश चंद्र शर्मा के आवास पर आयोजित की गई।
इप्टा के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में आगामी मार्च माह में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इसमें सर्व सम्मति से तय हुआ कि 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। जिसका विषय होगा समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका।
बैठक में यह भी तय किया गया कि 23 मार्च भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव के बलिदान दिवस पर 22 मार्च की शाम को स्थानीय भगत सिंह पार्क पर दीप प्रज्जवलन व जनगीतों का आयोजन होगा। 23 मार्च की सुबह शहीदों की प्रतिभाओं पर माल्यार्पण एवं शाम को एक सांस्कृतिक मार्च निकाला जायेगा।
बैठक के अन्त में इप्टा के राष्ट्रीय महासचिव राकेश जी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप में डाॅ. सतीश चंद्र शर्मा (उपाध्यक्ष, इप्टा उत्तर प्रदेश), राज पप्पन, संजीव, धनीराम, काॅ. सुदर्शन बाथम, अवधेश शर्मा, नाट्य निर्देशक सुरेंद्र सिंह, दिलीप गुप्ता, डाॅ. स्वाति राज, प्रीति, रचना, कविता एवं मनीषा शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।






Leave a Reply