उरई। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारी फिर आंदोलन की राह पर हैं। उनका कहना है कि गत् वर्ष नवंबर की महीने में विधान सभा के सामने धरना प्रदर्शन में शासन की ओर से संविदा कर्मियों के लिए जो आश्वासन दिये गये थे उन पर आज तक अमल नही किया गया है। जिससे उनके लिए शक्ति प्रदर्शन फिर से अनिवार्य हो गया है।
संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अश्वनी पांडेय और मंत्री शशिकांत अवस्थी ने प्रतिनिधि मंडल के साथ आज इस सिलसिले में मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा। विरोध प्रदर्शन का अनोखा तरीका अपनाते हुए संविदा कर्मचारियों ने सोमवार से दो घंटे अधिक कार्य करके अपनी मांगों के लिए नैतिक दबाव बनाने की नई परिपाटी चलाने का फैसला किया है।
बाद में अश्वनी पांडेय ने बताया कि दो घंटे अधिक कार्य करने का यह सिलसिला 5 मार्च तक चलाया जायेगा। 6 मार्च से 12 मार्च तक सभी कर्मचारी काला फीता बांधकर काम करेंगे। 13 मार्च से मांगे पूरी न होने पर संविदा कर्मी लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेंगे।






Leave a Reply