उरई। बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष इं. शैलेंद्र शिरोमणि ने कहा है कि सोमवार को ग्राम बंगरा में आयोजित होने जा रहे संत शिरोमणि रविदास जी महाराज जयंती कार्यक्रम से बहुजन समाज पार्टी का कोई लेना देना नही है।
उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित और दूसरे दलों से जुड़े कई नेताओं को आमंत्रित किया गया है जिसका उददेश्य बहुजन समाज पार्टी को नुकसान पहुंचाना है। इसलिए बसपा का कोई भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी बंगरा के कार्यक्रम में शिरकत न करे।






Leave a Reply