28orai05उरई। सिरसा कलार थाना क्षेत्र में ग्राम भिटारी के पास खेत पर जा रहे किसान को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। नाजुक हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने कार घेर ली। चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उरई कोतवाली क्षेत्र में ग्राम चैरसी के पास बाइक की टक्कर से युवक घायल हो गया। बाइक सवार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
ग्राम भिटारी निवासी 60 वर्षीय किसान राजाराम खेत पर जा रहा था। इसी दौरान गांव के मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार में गुजरी कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों ने कार घेरकर चालक को पकड़ लिया। गंभीर रूप से घायल हुए राजाराम को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे को लेकर कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। उधर नगर कोतवाली क्षेत्र में ग्राम चैरसी के पास बाइक की टक्कर से राजेंद्र नगर निवासी राजीव कुमार बुरी तरह से घायल हो गए। राजीव की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply