27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। राठ रोड पर मंडी के सामने बने सीसी रोड का नामकरण प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार व अधिवक्ता यज्ञदत्त त्रिपाठी के नाम पर किया जायेगा। यह जानकारी नगर पालिका के सूत्रों ने दी है।
ध्यान रहे कि तपस्या के प्रसून नाम से लिखे गये श्री त्रिपाठी के खंड काव्य का विमोचन 1986 में एकांकी सम्राट रामकुमार वर्मा ने किया था। जिसके बाद समालोचकों ने इस खंड काव्य को विषय वस्तु, शैली व अलंकार सभी दृष्टियों से उत्कृष्ट रचना प्रमाणित किया था। यज्ञदत्त त्रिपाठी के साथ जिले के इतिहास के कई अध्याय जुड़े हैं। जिले के पहले दैनिक कृष्णा के प्रकाशन और संपादन का भी श्रेय उनको है। अपनी धारदार लेखनी की वजह से वे सरकार के निशाने पर आ गये थे जिसकी वजह से आजाद भारत की सरकार ने ब्रिटिश दमनशाही को दोहराते हुए उनका अखबार और प्रेस कुर्क कर लिया था और उन्हें डीआईआर के तहत जेल भेज दिया था। आज भी उन पर गुजरी यह दास्तान मीडिया से जुड़े लोगों को साहस, संघर्ष और समर्पण की प्रेरणा देती है। श्री त्रिपाठी की गिनती फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में भी है और वे जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
उनके नाम पर बने सीसी रोड का मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि विजय चैधरी द्वारा सुबह 10 बजे समारोह पूर्वक लोकार्पण किया जायेगा। ध्यान रहे कि मंगलवार को ही श्री त्रिपाठी का जन्मदिन है।

Leave a Reply