27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceकालपी-उरई। सोमवार को उप जिलाधिकारी गोरेलाल शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में कम राजस्व वसूली करने वाले चार संग्रह अमीनों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये।
एसडीएम गोरेलाल शुक्ला ने सभी अमीनों को निर्देशित किया कि वसूली में लापरवाही करना या हीला हवाली करना किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जायेगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समस्त अमीन प्रति माह एक लाख रुपए की वसूली का लक्ष्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि राजस्व की वसूली का जो लक्ष्य दिया गया था उसी के हिसाब से वसूली की जाये। इसी के तहत चार अमीनों को कम वसूली करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। तहसीलदार भूपाल सिंह, नायाब तहसीलदार अमर सिंह, रामशंकर सिंह तहसील के सभी अमीन राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply