29orai05उरई। पुरुस्वारथ महिला सेवा संस्थान के तत्वावधान में आज दर्जनों महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में धरना देकर जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा जिसमें पात्र परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए अनुदान देने की मांग की गई।
इस दौरान महिलाओं की सभा को संबोधित करते हुए गुलाबी गिरोह की कमांडर अंजू शर्मा ने कहा कि घरों में धन के अभाव में शौचालय निर्माण न होने से सबसे ज्यादा परेशान महिलाएं होती हैं। जिन्हें कई बार बाहर जाने की मजबूरी की वजह से शौच को धुंधलका होने तक रोककर रखना पड़ता है। जिससे वे बीमारियों का शिकार हो जाती हैं। साथ ही उनके साथ बाहर शौच जाने से वारदातों का खतरा भी बढ़ जाता है।
कमांडर अंजू शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान में हर घर में शौचालय के निर्माण की जो संकल्पना प्रस्तुत की है उसके लिए महिलाएं उनकी शुक्र गुजार हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि वे तहसील व ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों को पात्रों के आवेदन आॅन लाइन प्राप्त करके उन्हें तत्काल शौचालय निर्माण की सुविधा प्रदान करें। संगठन उनका आभारी रहेगा। सभा में शांति, जयंती, विद्या, नीलम, कांति, रेखा, माया, प्रेमा, सीता, सरला, फूलकुंवर, मंजू आदि मौजूद थी।

Leave a Reply