27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceकालपी-उरई। कब्रिस्तान के मध्य स्थित एक दरगाह के गुंबद को क्षतिग्रस्त करने के मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को सामान के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इस घटना को लेकर कमेटी के लोग आक्रोशित थे।
कोतवाली में वार्ता करते हुए सीओ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि नगर से सटे मुहल्ला आलमपुर में हजरत अदनान शाह के गुंबद में 20 फरवरी रात को दो गेटों को तोड़ने तथा मजार में चादर जलाने की घटना हो गयी थी। दरगाह की कमेटी की ओर से बल्लू खां की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राठौर, उप निरीक्षक आरसी यादव ने कस्बे के उदनपुर मुहल्ले से गुंबद को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियों इकबाल पुत्र ख्वाजा अहमद निवासी ग्राम सट्टी कानपुर देहात तथा रमेश कुशवाहा पुत्र बुद्ध निकासापुर को दबोच लिया। दोनों आरोपियों के पास से खुदाई में प्रयुक्त सब्बल को बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया है।

Leave a Reply