27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceउरई। उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के आह्वान पर लखनऊ में होने वाले धरने में भारी संख्या में प्रतिभाग कराने हेतु शिक्षकों की संख्या एवं व्यवस्था को लेकर संगठन की बैठक 7 मार्च को अध्यापक भवन स्टेशन रोड उरई में जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह भाटिया के नेतृत्व में होगी।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि 16 मार्च को परिषदीय प्राथमिक जूनियर की परीक्षा का बहिष्कार करने का भी निर्णय संगठन द्वारा लिया गया है। इसलिए जनपद के समस्त शिक्षक इस आंदोलन में बड़ी संख्या में पहुंचें तथा ब्लाॅक अध्यक्ष/मंत्री शिक्षकों को ले जाने के लिए सामूहिक रूप से से शिक्षकों को लखनऊ ले जाने की व्यवस्था एवं प्रेरणा दें।

Leave a Reply