02orai02 02orai01उरई। मौसी के विवाह में शामिल होने आई सात वर्षीय बालिका रात में अचानक गायब हो गई। परेशान परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया लेकिन कोई सुनाई नही हुई। बुधवार को सुबह गेस्ट हाउस से कुछ दूर पत्थरों के बीच उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। गुस्साये लोगों ने भगत सिंह चैराहे पर जाम लगा दिया और कोतवाली का घेराव कर लिया। एसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। शव की स्थिति देखकर बालिका के साथ रेप का अनुमान किया जा रहा है। पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।
राठ रोड स्थित विजय विक्रम पैलेस में आयोजित साली के विवाह समारोह में समथर निवासी संदीप परिवार के साथ आये थे। देर रात तक शादी का जश्न मना। उनकी सात वर्षीय पुत्री डीजे पर डांस कर रहे लड़के-लड़कियों के साथ खेल रही थी। कुछ देर बाद बालिका गायब हो गई। काफी देर तक उसे विवाह घर में चारों तरफ और आसपास देखा गया। लेकिन कहीं उसका पता नही चला। संदीप ने 100 नंबर पर कंट्रोल रूम फोन किया लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस नही पहुंची। इसके बाद वे रात में ही कोतवाली भी आये लेकिन उन्हें सुबह आने की बात कहकर टरका दिया गया।
सवेरे किसी की नजर विजय विक्रम पैलेस के पास सड़क से लगभग 200 मीटर दूर पत्थरों के बीच शव पर पड़ी। इसके बाद भीड़ जमा हो गई। शव का सिर बुरी तरह कुचला गया था। उसके शरीर के कई अन्य हिस्सों को भी कुचलकर विकृत करने की कोशिश की गई थी। पुलिस अधीक्षक एन.कोलांची ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है, पुलिस पूरी संवेदनशीलता से केस को वर्कआउट कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है।

Leave a Reply