उरई। ख्वाजा गरीब नवाज (रह.) कमेटी द्वारा 25 मार्च को आयोजित किया जा रहा सामूहिक विवाह समारोह समाज के लिए प्रेरणा का काम करेगा तथा इस समारोह में समाज के खयातिलब्ध हस्तियों-साहित्यिक धरोहरों, युवा नेताओं एवं कलाकारों को विशेष सम्मान दिया जाएगा।
उक्त तथ्यों का निर्धारण बजरिया स्थित इरशाद सेठ के निवास पर राजू सभासद की अध्यक्षता में हुई बैठक में किया गया। कामरेड जाकिर आजमी ने कहा कि रंगकर्मी, शायर, कव्वाल, साहित्कार अपना खून जलाकर समाज को रोशनी देते हैं, उनके प्रयासों से समाज में सद्भाव व इन्सानियत की नाजुक भावनाएं स्थापित रहती हैं। अस्तु उन्हें कार्यक्रम में विशेष हैसियत प्रदान की जाएगी। मेहमानों की स्वीकृतियों का सिलसिला जारी है तथा 15 मार्च को मेहमानों की सूची के साथ शहीद अशफाक उल्ला खां गल्र्स इंटर काॅलेज उरई में आयोजित होने वाले, इस कार्यक्रम का संपूर्ण स्वरूप जारी कर दिया जाएगा। पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय चैधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज में मेलजोल, अमीर-गरीब में प्यार बढ़ायेगा, मैं यह कामना करता हूं। समन्वयक (वित्त) इरशाद सेठ ने कहा कि कार्यक्रम को कहां-कहां से वित्तीय सहायता प्राप्त हुई, किस मद पर कितना खर्च हुआ, पाई-पाई का हिसाब कार्यक्रम के दौरान ही उजागर कर दिया जायेगा। बिना नाम का कोई सहयोग स्वीकार नही किया जायेगा। यदि कोई व्यक्ति समारोह को इत्र भी प्रदान करेगा तो हिसाब चार्ट पर उसका नाम होगा। डाॅ. मुवीन अंसारी ने समाज से अपील की कि लोग शादी समारोह के उल्लेख वाले हस्ताक्षरित कूपनों पर ही चंदा दें तथा हिसाब में अपना नाम भी जरूर देखें। यदि हिसाब-चार्ट पर नाम न हो तो उस व्यक्ति से अपना धन वापस लें, जिसे शादी का चंदा दिया हो। मिर्जा साबिर बेग ने कहा कि सुचिता के जो संकल्प कमेटी ने लिए हैं, वह औरों के लिए नजीर बनेगें। सै. शबाब हुसैन ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए विमर्श किया। बैठक में सिराजुल हक मामू, नौशे ठेकेदार, मु. मुही आजम, तारिक जमीरी, हरि किशोर रिप्पू, दिलशाद अहमद, अंकित तिवारी, मुवीन सभासद, अशफाक अहमद, शकील शीशगर, अलीम मास्टर, राजेश सेंगर आदि रहे।




Leave a Reply