माधौगढ़-उरई। अखंड राष्ट्रवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सौरभ राजावत के प्रतिष्ठान बाबा शिव ट्रेडर्स एण्ड सप्लायर्स तथा इंटर लाॅकिंग टाइल्स व ईंटा उद्योग के लिए हरौली रोड पर धार्मिक विधि-विधान से पूजन किया गया।
सौरभ राजावत ने बताया कि इस प्लांट में आधुनिकतम् प्रेशर मशीन स्थापित की गई हैं जो 6 हजार से भी ज्यादा टन का दबाव पैदा करने में सक्षम हैं। इन मशीनों से इंटर लाॅकिंग टाइल्स व सीमेंटेड ईंटा बनाये जायेगे। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए जिन्होंने सौरभ को बधाई देते हुए उनके उद्यम की सफलता की कामना की।




Leave a Reply