02orai04उरई। पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा द्वारा समाज के शोषित तबके के अधिकारों की रक्षा के लिए बनाये गये जनाधिकार मंच का संगठन जिले में सुदृढ़ करने हेतु प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता रामसनेही ओमरे की अध्यक्षता में बैठक कर रणनीति बनाई गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष अजय मौर्य और विशिष्ट अतिथि पूर्व कोआॅपरेटिव चेयरमैन काली चरण कुशवाहा ने बताया कि आगमी 14 मार्च को बाबूसिंह कुशवहा के नेतृत्व में जनसंपर्क यात्रा बुंदेलखंड के प्रवेश द्वारा कालपी से शुरू होगी। इसी दिन मध्यहान 12 बजे उरई के जमुना पैलेस में जनसभा होगी जिसे बाबूसिंह संबोधित करेंगे। इसके बाद जालौन कस्बे में देवनगर चैराहे पर तदपुरांत बंगरा रोड पर कमसेरा चैराहे पर, इसके बाद कोंच रोड पर खकसीस, हिड़ोकरा में सभाओं को संबोधित करते हुए वे कोंच पहुंचेगे जहां मार्केण्डेश्वर चैराहे पर उनकी बड़ी सभा होगी। बाद में वे पत्रकारों से भी वार्ता करेंगे। बैठक में बाबूसिंह की जनसंपर्क यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। दयाराम मुखिया, राजेंद्र सिंह झांसी और जितेंद्र सिंह झांसी ने भी बैठक को संबोधित किया। संचालन मंडल प्रभारी सुंदर सिंह कुशवाहा ने किया।
बैठक में मोहन सिंह कुशवाहा मंडल प्रभारी, वीर सिंह कुशवाहा विधान सभा प्रभारी, गयाप्रसाद जिलाध्यक्ष, डाॅ. जगदीश बाबूजी जालौन, राजेश कुशवाहा बरहा, सुरजीत, रामशंकर, महेश कालौनी, धीरेंद्र जैसारी, लोकेश अजनारी, रोहित कोंच, सुनील कुशवाहा पत्रकार, ओमकांर राजपूत, महेंद्र राठौर, उपेंद्र परिहार, राघवेंद्र सिंह बरहा, देवेंद्र कुशवाहा पत्रकार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply