27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceजालौन-उरई। नीम के पेड़ से पत्ते झड़ने को लेकर पड़ोसी दबंग ने वृद्धा को पीटा। पीड़िता के पति ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा निवासी परताप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके घर के सामने नीम का पेड़ लगा है। जिससे पत्ते झड़ते रहते हैं। उसका दबंग पड़ोसी मकरंद सिंह आए दिन इसको लेकर झगड़ा करता रहता है। आज सुबह वह नीम के पेड़ को कटवाने की बात कहने लगा। जिस पर उसकी पत्नी ने मना किया। तो उक्त दबंग ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी।

Leave a Reply