27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ceजालौन-उरई। शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे दबंगों को मना करने पर महिला को मारपीट कर घायल किए जाने की शिकायत पीड़िता के पति ने कोतवाली में तहरीर देते हुए की। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला चिमनदुबे निवासी राजीव कुमार ने पुलिस को बताया कि मुहल्ले के ही चंदू, कमल सिंह व हरीबाबू उसके घर के सामने शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। उसकी पत्नी ऊषा देवी ने उन्हें घर के सामने गाली-गलौज करने मना किया। जिस पर उक्त तीनों दबंग मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं इसी दौरान किसी ने उसके सिर पर पत्थर दे मारा जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Leave a Reply