कोंच-उरई। कुख्यात मवेशी चोर आज पुलिस के हाथ लगा है जिससे पूछताछ जारी है। अब तक की जानकारी में बताया गया है पकड़े गये चोर ने कई चोरियां कबूली हैं। मिली जानकारी में बताया गया है कि आराजी लेन कोंच निवासी कल्ला कुरैशी पुत्र लियाकत कुरैशी को खेड़ा चैकी प्रभारी राजवीर सिंह ने आज पकड़ लिया है। कल्ला कुख्यात मवेशी चोर है और कोंच कोतवाली क्षेत्र के अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में भी कई चोरियों में इसकी संलिप्तता बताई गई है। कल्ला के पास से चोरी का एक बकरा बरामद हुआ है, सप्ताह भर पूर्व यह बकरा मुनव्वर पुत्र बदलूशाह निवासी आराजी लेन के घर से चोरी हो गया था जिसकी तहरीर भी बकरे के मालिक ने कोतवाली में दी थी। इसके अलावा ओमप्रकाश तिवारी पुत्र राधेश्याम तिवारी निवासी बरहल थाना कैलिया के यहां से चार भेंसें जिनकी कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई गई है, भी इसी कल्ला की कारस्तानी बताई जा रही है। एसओ कैलिया प्रमोदकुमार भी उससे पूछताछ कर रहे हैं।






Leave a Reply