कोंच-उरई। नगर के जाने माने समाजसेवी अवकाश प्राप्त जलकल कर्मी विद्याचरण गोस्वामी (85) का कल शाम निधन हो जाने से नगर में शोक व्याप्त है। आज उनकी अंत्येष्टि जयप्रकाश नगर स्थित मोक्षधाम पर हुआ जिसमें सैकड़ों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। ब्राह्मण महासभा ने शोकसभा कर दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकसंतप्त परिवारीजनों के धैर्य धारण हेतु दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान महासभा अध्यक्ष देवीदयाल रावत, महामंत्री अनुरुद्ध मिश्रा, सर्वाचरण वाजपेयी, विज्ञान विशारद सीरौठिया, ओमप्रकाश अवस्थी, ब्रजकिशोर पिपरैया, आनंद दुवे, ब्रजमोहन तिवारी, लल्लूराम मिश्रा, संजय रावत, राघवेन्द्र तिवारी, अतुल चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र बबेले, श्याममोहन रिछारिया, प्रमोद शुक्ला, दिनेश दुवे, विनोद अग्निहोत्री, अखिलेश बबेले, श्रीनारायण दीक्षित, राजेन्द्र भारद्वाज, राजेन्द्र द्विवेदी, हरिश्चंद्र तिवारी सहित तमाम विप्र बंधु मौजूद रहे।






Leave a Reply