उरई। गैस सिलेंडर के लीकेज से पाठकपुरा मोहल्ले में गत दिनों लगी आग के पीड़ित परिवार को प्रशासन ने 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
नया पाठकपुरा मोहल्ला निवासी रघुवंशी के घर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण आग लग गई थी जिससे गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया था। रघुवंशी की पुत्री की कुछ ही दिनों बाद शादी होने वाली थी। लेकिन इस नुकसान से उनकी पुत्री के अरमानों को धक्का पहुंचने के आसार बन गये थे। लोगों ने जिलाधिकारी को विपदाग्रस्त परिवार की स्थिति के बारे में बताया। इसके बाद जिलाधिकारी संदीप कौर ने अनुग्रह सहायता के रूप में राफयल क्लब से 10 हजार रुपये की नगद सहायता रघुवंशी को प्रदान की।






Leave a Reply