कोंच-उरई। गुरुवार को सपा सरकार की उपलब्धियां बताने के लिये साईकिल चलाओ उपलब्धियां बताओ कार्यक्रम की शुरुआत मोहल्ला लाजपत नगर कटरा से हुई। सपा नेता लाला मिस्त्री के आवास से सपा जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव ने झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। ये साइकिल यात्रा नगर के रामलीला मैदान से होती हुई बर्तन बाजार, चन्दकुआ चैराहा, स्टेट बैंक, लवली चैराहा, नयी बस्ती तिराहा आदि जगहों पर होकर गुजरी। बीच में रुक रुक कर सपाई जनता के बीच बुकलेट्स भी बांटते चल रहे थे। यात्रा का नेतृत्व सपा नगर अध्यक्ष गुफरान सिद्दीकी ने किया। साइकिल यात्रियों में वरिष्ठ सपा नेता अमरसिंह यादव, लालसिंह यादव, अंसार अहमद, रिहान सिद्दीकी, माजाउल्लाखां गौरी, राममिलन कुशवाहा, मोहम्मद शादाव गोलू, आशुतोष याज्ञिक, हरिश्चंद्र तिवारी, मोहम्मद नफीस, बृजलाल लाक्षकार, राहुल पाटकार, आदित्य मिश्रा लौना, सईद अहमद खन्ना, देवेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे। उधर, नदीगांव में भी सपा जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव ने झंडी दिखा कर यात्रा को भ्रमण के लिये रवाना किया, जबकि अपनी सपा टीम के साथ उन्होंने ग्राम बसोव में रात्रि विश्राम किया और जनता की समस्यायें सुनीं। इस दौरान जिपं सदस्य कृष्णपाल सिंह महंत, राघवजी गुर्जर, जगपाल यादव, साहबसिंह पाल, आकाश अग्रवाल, मुन्ना यादव, सुनील गुर्जर, अमित गुप्ता, जितेन्द्रसिंह कुरचैली, गजराजसिंह यादव, देवेन्द्र शर्मा, रामकुमार तिवारी, लल्लू सिकंदरपुर, ब्रजविहारी ऊंचागांव, वीरपाल सिंह गुर्जर, दौलत राठौर, मुन्नाराजा गुर्जर, ब्रजलाल वर्मा आदि मौजूद रहे।






Leave a Reply