05orai14कोंच-उरई। समाजसेवी संस्था द्वारा दो दिन पूर्व सर्राफा बाजार में लगवाई गई प्याऊ के बाद संस्था ने आज दूसरी प्याऊ भी चंदकुआ इलाके में खोली है जो वहां से गुजरने वाले राहगीरों के कंठ तर कर रही है। प्याऊ का शुभारंभ सागर चैकी इंचार्ज दरोगा रवीन्द्र कुमार त्रिपाठी एवं दुवे ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने संस्था द्वारा लगवाई गई प्याऊ से लोगों को पानी पिलाया और कहा कि संस्था के समाजसेवा के कार्य श्लाघनीय हैं और अन्य संस्थाओं को भी इससे प्रेरणा लेकर ऐसे कार्य करने चाहिये जिनसे आमजन को सहूलियत मिलती हो। भाविप के शाखा अध्यक्ष डॉ. प्रदीप गर्ग ने कहा कि संस्था समाजसेवा के अपने दायित्वों का निर्वहन करने में हमेशा आगे रहेगी। आभार संस्था सचिव मुकेश सोनी ने जताया। इस दौरान संस्था के कोषाध्यक्ष नेमिचंद्र अग्रवाल, डॉ. दिनेश उदैनिया, प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह, गजराजसिंह सेंगर, नृसिंह गहरवार, धर्मेन्द्र पहारिया, राजेन्द्र निगम, श्रीकांत गुप्ता, संदीप चोपड़ा, वीरेन्द्र बहरे, शशिकांत सोनी, अनिल कपूर, महेन्द्र सोनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply