0 रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर मुग्ध हुये लोग
कोंच-उरई। पिछले पखवाड़े संपन्न हुये मुरली मनोहर मंदिर कमेटी के चुनाव में निर्वाचित हुये पदाधिकारियों को बीती रात भव्य और गरिमापूर्ण समारोह के दौरान पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई। मुरली मनोहर मंदिर कमेटी वस्तुतः स्वर्णकार समाज का सामाजिक संगठन है जो विरादरी के क्रियाकलापों के अलावा मंदिर का भी संचालन करता है। समारोह के मुख्य अतिथि उमाशंकर सोनी उरई ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के बाद अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन का दायित्व जिन कंधों पर आया है उनके सामने कठिन चुनौती है समाज को एकजुट रखते हुये सामाजिक क्रियाकलापों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की, लेकिन उन्हें भरोसा है कि यह युवा टीम अपने जोश और बुजुर्गों के अनुभवों का लाभ लेते हुये अपना अभीष्ट प्राप्त करने में जरूर सफल होगी।
अंतर्राज्यीय साहित्यिक मंचों के अभिनंदित साहित्यकार और कवि रामरूप स्वर्णकार पंकज की अध्यक्षता, उरई से आये सजातीय उमाशंकर सोनी के मुख्य आतिथ्य तथा सपा जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव, पालिकाध्यक्ष लखना सतीशचंद्र वर्मा, रामकुमार रूरा, सभासद राधवजी गुर्जर, किशोरीशरण सोनी उरई, शिवाजीप्रताप सोनी, भगवतीशरण सोनी, जमुनादास अंडा वाले, उदय सोनी झांसी, अनिलकुमार मऊरानीपुर, पेशकार जिला जज यूके सोनी, विमलकिशोर सोनी झांसी, बालकृष्ण वर्मा झांसी, गोविंद स्वर्णकार जालौन, डॉ. ममता स्वर्णकार उरई, केदारनाथ सोननी उरई, मिश्रीलाल आर्य उरई, राकेश सोनी जगम्मनपुर, रामबाबू बंगरा, दीनदयाल स्वर्णकार आदि के विशिष्ट आतिथ्य में न्यू कुशवाहा लॉज में मुरली मनोहर मंदिर कमेटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुये कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कमेटी के अध्यक्ष चतुर्भुज चंदेरिया, उपाध्यक्ष उमेशचंद्र टेंटवार, मंत्री अनिल कपूर, उपमंत्री संजीव जौलिया, कोषाध्यक्ष जयेन्द्रकुमार दबकर, ऑडीटर अतुल करैलया तथा कार्यकारिणी सदस्यों देवेन्द्र बिलैटया उर्फ डीके, कौशल किशोर बिलैटया, सुनीलकुमार डीढा, पुष्पांक दबकर, अनूप टेंटवार को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। इस बीच संगीत पार्टी ने भजनों के माध्यम से समारोह में चार चांद लगाये। नरोत्तमदास स्वर्णकार ने श्बोल पिंजरे का पंछी राम..्य भजन गाकर लोगों को आनंदित किया। इसके बाद सजातीय बुजुर्गों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों और चिकित्सकों के सम्मान की लंबी श्रृंखला में रामेश्वरदयाल डीढा, वीरेन्द्र सोनी घुरा, शशिकांत सोनी, श्रीराम सोनी, हरीप्रसाद सोनी, अनिल कपूर सोनी, गौरव सोनी, सुनीलकुमार डीढा, राजीव सवालखिया, किशोरीशरण सोनी, सभासद संजय सोनी, रामकपूर सोनी, महेन्द्र सोनी लला, डॉ. पीडी चंदेरिया, डॉ. दीपक सोनी, बालकृष्ण वर्मा झांसी आदि को मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया। इस दौरान रामरतन चंदेरिया, नरेन्द्र मित्र, बलराम इमलौरी, अखिलेश दबकर, संजय सिंघाल, राधेलाल चंदेरिया, वरुण महेशपुरा, विद्याराम खिलाड़ी, योगेन्द्र स्वर्णकार आदि समेत सैकड़ों की संख्या लोग मौजूद रहे।






Leave a Reply