0 पांचाल-विश्वकर्मा कल्याण समिति के तत्वाधान में सामूहिक विवाह सम्पन्न
कोंच-उरई। कोंच में विभिन्न समाजों द्वारा लगातार आयोजित होते आ रहे सामूहिक विवाहों की श्रंखला की मौजूदा कड़ी में बीती रात यहां सुप्रसिद्घ सिद्घ पीठ हुल्कादेवी मंदिर के विशाल प्रांगण में श्री पांचाल-विश्वकर्मा कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में विरादरी के इकत्तीस जोड़ों ने वैदिक रीति से अग्नि के गिर्द फेरे लेकर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया। नवयुगलों को आशीर्वाद देने के लिये यूपी के अलावा अन्य राज्यों के भी तमाम सजातीय गणमान्य नागरिकों, बुद्धजीवियों और जनप्रतिनिधियों ने यहां शिरकत की।
पांचाल विश्वकर्मा समाज के इस अष्टम सामूहिक विवाह सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व स्पेशल ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट लालाराम विश्वकर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आयोजन समिति का यह सराहनीय प्रयास है कि आज वह यहां ग्यारहवां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। ऐसे सम्मेलन सामाजिक एकजुटता का प्रतिबिंबन करते हैं और अमीर गरीब की खाई को पाट कर सभी को एक मंच पर आने का मौका देते हैं। विशिष्ट अतिथि द्वय सपा जिलाध्यक्ष चैधरी धीरेन्द्र यादव व पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने कहा कि आज हर आदमी मंहगाई की मार से जूझ रहा है ऐसे में इन सामूहिक विवाह सम्मेलनों की उपादेयता और भी अधिक बढ जाती है। सम्मेलन को राघवजी गुर्जर, महेन्द्र राठौर, अवधेशकुमार विश्वकर्मा, चैधरी अनूप निरंजन, चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा बबलू आदि ने भी सम्बोधित करते हुये विवाह सम्मेलन को समाज के लिये प्रेरणास्पद बताया। इससे पूर्व आयोजन समिति के पदाधिकारियों अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह एट वाले, मंत्री रामकुमार, कोषाध्यक्ष रामराजा, गयाप्रसाद, रामजी विश्वकर्मा, रामेश्वरदयाल, चंद्रप्रकाश बोस, कमलेश दादी, गोधन पांचाल, प्रेमनारायण सामी, मनोजकुमार पांचाल, मूलचंद्र पांचाल, कढोरेलाल, कृष्णकुमार आचार्य सहित तमाम लोगों ने मंचस्थ अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पं. नन्हें महाराज कुंवरपुरा के निर्देशन में विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जोड़ों के पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न कराये। सभी नवयुगलों को समिति की ओर से गृहस्थी में उपयोग आने बाला तमाम सामान उपहार स्वरूप भेंट किया गया।
ये बंधे परिणय सूत्र में
श्री पांचाल-विश्वकर्मा कल्याण समिति कोंच के तत्वाधान में यहां बीती रात्रि हुल्कादेवी मंदिर प्रांगण में सामूहिक विवाह सम्मेलन में जिन इकत्तीस जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा उनमें रूबी छिरावली संग प्रदीप दावतपुर, आकांक्षा छिरावली संग अरविंद दावतपुर, राधा एट संग नीरज उरई, नेहा राजापुर संग आकाश कोंच, रानी उन्नाव संग उमेश कोंच, उपासना सामी संग जीतू औरैया, दीपिका सामी संग राहुल बरहा, मालती रूपपुरा संग मिथुन जमुहा, लक्ष्मी लोहई संग सोनू मिझौना, पूनम लोहई संग हरीशंकर उदोतपुरा, भारती लोहई संग नरेन्द्र दबोह, अनुराधा सिकरी संग रोहित पूंछ, सुनीता नयागांव भिंड संग धर्मेन्द्र मछंड, रानी इमलाह संग राजकुमार रूपाबई भिंड, अवंतिका नहला संग दीपक देभई, संध्या मिझौना संग रवि हनुमान गढी, रंजना हनुमानगढी संग मनीष माधौगढ, रामा रतवा संग गौतम अतरौली, सुमन संग धर्मेन्द्र समाया, रोशनी असनेट संग रोहित लहार, संतोषी माधौगढ संग धर्मेन्द्र पृथ्वीपुरा, संतोषी जमालपुर संग रविकांत अतरौली, रूपाली गेंदोली संग राकेश लहार, राधा कुरसेंड़ा संग प्रदीप सलेमपुर, रेखा जुझारपुरा संग दिलीप नदीगांव, मीना सेवढा संग देवसिंह टीहर, रेश्मा गोबर्धनपुरा संग सोनू इटावा, लाली लहार संग रामकुमार दतिया, दीप्ति सूपा संग दीपू पीपरी, सोनी औरैया संग वीरू मदारीपुर, मोहिनी लोहई संग पवन गोहन ने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया।






Leave a Reply