उरई। कोतवाली पुलिस ने 20 दिन पहले एक अध्यापक के साथ हुई 4 लाख 37 हजार रुपये की टप्पेबाजी का गुरुवार को क्षेत्राधिकारी ने खुलासा किया और इस मामले तीन टप्पेबाजों को कार में तमंचा छुरी सहित गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी।
क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह ने प्रेसवार्ता ने बताया कि ग्राम धनौरा निवासी बख्त सिंह गुर्जर पुत्र रंधीर सिंह के साथ 16 अप्रैल को खन्ना जनरल स्टोर के पास बाइक की डिग्गी से टप्पेबाजों ने 4 लाख 37 हजार रुपए की टप्पेबाजी करके भाग गये थे, जिसका मामला कोतवाली में दर्ज किया गया था। सीओ श्री सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने हरदोई मार्ग पर नारायणपुरा बंबी के पास आ रही मारुति कार को रोका तथा तलाशी ली जिसमें अभियुक्तों के पास एक तमंचा कारतूस व 2 छुरी तीन हजार रुपए बरामद किये, जिसमें राजेश कुमार पुत्र बद्रीप्रसाद निवासी असवी थाना मंगलपुर कानपुर देहात, ललौना फकीर पुत्र अली निवासी ग्राम मंसूरी थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात व संतोष कुमार जाटव पुत्र वंश लाल जाटव निवासी असवी थाना मंगलपुर कानपुर देहात से कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को खन्ना जनरल स्टोर के पास खड़ी बाइक की डिग्गी से 4 लाख 37 हजार रुपए की टप्पेबाजी की थी उसी से मारुति कार खरीदी है, बाकी पैसे खर्च हो गये। कोतवाल लाल बहादुर यादव ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।






Leave a Reply