जालौन। जालौन पुलिस के तत्वावधान में रामजीलाल पांडेय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक के जरिए महिलाओं को वूमन पावर हेल्प लाइन 1090 के बारे में जागरूक किया। इतना ही नहीं बालिकाओं ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर चलने के सबंध में जागरूक किया।
स्कूली छात्राओं तथा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों को सबक सिखाने के उद्देश्य से 1090 वूमन पावर हेल्प लाइन की शुरूआत की गई। छात्राओं व महिलाओं को वूमन पावर हेल्पलाइन की शक्ति को समझाने के उद्देश्य से जालौन पुलिस के तत्वावधान में बस स्टैंड पर गुरूवार को सायं लगभग 6 बजे से रामजीलाल बालिका इंटर कॉलेज की छात्र छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। छात्राओं में जागृति पांडेय, सुरभि राठौर, कोमल वर्मा, शिवांगी श्रीवास्तव, पूजा राजपूत, सोनाली खरे आदि ने नुक्कड़ नाटक के जरिए टोलफ्री नंबर 1090 की शक्ति का बखान किया। उन्होंने नाटक के जरिए बताया कि 1090 पर शिकायत दर्ज कराने वाली महिलाओं अथवा छात्राओं की मदद के लिए पुलिस तुरंत हरकत में आ जाती है। इतना ही नहीं शिकायत दर्ज कराने वाली महिला अथवा छात्रा को थाने भी नहीं बुलाया जाता तथा उनका नाम भी पूर्णतरू गोपनीय रखा जाता है। वहीं, महिला एसआई रजनी मिश्रा ने बताया कि 1090 पर शिकायत दर्ज कराने पर आपकी शिकायत कोई महिला अधिकारी ही सुनकर उसका समाधान करेगी। इसके अलावा बालिकाओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए ही लोगों को यातायात नियमों के पालन तथा दोपहिया वाहन पर यात्रा के समय हमेशा हेलमेट पहनने की आवश्यकता पर बल दिया। सभा का संचालन ममता स्वर्णकार ने किया। इस मौके पर सीओ कुलदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी लालबहादुर यादव, ब्लॉक प्रमुख तिलक सिंह जाटव, हरीओम पांडेय, सरोज ठाकुर, चंद्रप्रकाश यादव उर्फ थोपन, हाजी मंसब खां, सिद्धार्थ यादव, जर्रार कादरी, वसीउर्रहमान सिद्दीकी, जाहिदउल्ला अंसारी, महेश चैधरी, पुष्पेंद्र दूरबार, सुरेश राव डेंगरे आदि सहित सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय महिला पुरूष उपस्थित थे।






Leave a Reply