उरई। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिये शासन के निर्देश पर माधौगढ़ उप जिलाधिकारी प्रेमचंद्र सिंह व सीओ माधौगढ़ ने रामपुरा, माधौगढ़ व नदीगांव विकासखंड के गांव भ्रमण कर चैपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। घोषित कार्यक्रम में अधिकारी द्वय 8 मई को रामपुरा विकासखंड के ग्राम भैसावली में प्रातः 9 बजे व ग्राम सुल्तानपुरा जागीर में अपरान्ह 3 बजे भ्रमण करेंगे। 10 मई को अपरान्ह 3 बजे नदीगांव विकासखंड के ग्राम नावली, 14 मई को अपरान्ह दो बजे ग्राम टिलिया व सूपा नुनायचा के साथ ही 20 मई को अपरान्ह तीन बजे से ग्राम हुसेपुरा सुरई व आलमपुर का भ्रमण कर गांव में चैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करेंगे।







Leave a Reply