कार्यशाला में बगैर जनहानि के भीड़ को नियंत्रित करने के बताये गुर
उरई। पुलिस लाइन उरई के परेड ग्राउण्ड में पुलिस अधीक्षक द्वारा आज शुक्रवार की परेड ली गई। जिसमें जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष मय हमराही कर्मचारीगण, प्रशिक्षु उप निरीक्षक, समस्त कार्यालय स्टाफ, महिला पुलिस, फायर सर्विस स्टाफ उपस्थित हुए जिन्होंने अनुशासन के साथ परेड किया।
पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दंगा एवं भीड़ नियंत्रण की स्थिति में पुलिस बल को बिना जनहानि किए हुए उनको तितर बितर करने हेतु एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें आर्मरी स्टाफ द्वारा टीयर गैसगन, 12 बोर पम्प एक्शन गन, एन्टी रायट गन, ईस्टन ग्रेनेड, डाई मार्कर ग्रेनेड, टियर गैस, हेण्ड ग्रेनेड, टीयर गैस, सैल व रबर बुलेट आदि के प्रयोग के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी सभी कर्मचारीगणांे को प्रदान की गयी। दंगा नियत्रण उपकरणों के प्रयोंग के साथ-साथ बचाव के उपकरण हेलमेट, बाडी प्रोटेक्टर, पाॅली बाईकार्बोनेट सीलड, पाॅली बाईकार्बोनेट डण्डा, एल्बो सील्ड कवर आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी सभी कर्मचारीगणों को प्रदान की गई एवं समस्त स्टाफ को दंगा नियंत्रण उपकरणो एवं बचाव उपकरणों के प्रयोग का अभ्यास कराया गया।







Leave a Reply