cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। पतंजलि योग समिति एवं ब्लड कमांडो ग्रुप द्वारा 16 मई को प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए शिविर संयोजक राजीव गोयल ने बताया कि गर्मियों में रक्त की उपलब्धता ब्लड बैंक में कम होने की वजह से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कोई भी व्यक्ति स्वैच्छिक रूप से रक्तदान कर सकता है। शिविर के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज झांसी के रक्तकोष विभाग के प्रवक्ता डा. विकास गोयल के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम आ रही है जो रक्तदान की प्रक्रिया संपन्न कराएगी। महिला पतंजलि योग समिति की प्रदेश सह प्रभारी डा. ममता स्वर्णकार ने बताया कि शिविर में जो लोग रक्तदान करेंगे उनको आवश्यकता पड़ने पर मेडिकल कालेज झांसी से एक यूनिट रक्त मिल सकता है।

Leave a Reply