cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। माधौगढ़ थाना परिसर में बने कमरे में एक सिपाही ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। किस वजह से उसने जान दी अभी इसका पता नहीं चला है। शाम तीन बजे के बाद वह कमरे से नहीं निकला था। देर शाम उसे देखा गया तो वह फांसी पर झूल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये।
सिपाही नजमुल हसन माधौगढ़ थाने में तैनात था। थाना परिसर में बने सरकारी आवास में ही वह रहता था। मूल रूप से कन्नौज का निवासी नजमुल हसन दो दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था। वह किसी तनाव के दौर से गुजर रहा था या फिर काम के दबाव में जान देने को विवश हुआ फिलहाल इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। शाम तीन बजे वह थाना परिसर में ही स्थित अपने कमरे में चला गया और फिर लौटकर नहीं आया। साथी सिपाही उसे बुलाने के लिए उसके कमरे में पहुंचे तो फांसी पर झूलते उसके शव को देख उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। बाद में सीओ व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। फांसी पर झूल रहे शव को नीचे उतारा गया।

Leave a Reply