cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। नगर के राजेंद्र नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में इंटरमीडिएट में विद्यालय की छात्रा अंजली सिंह सेंगर ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय को गौरवान्वित किया। अंजली की इस उपलब्धि पर उनके पिता महेंद्र सिंह सेंगर ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने इस सफलता के लिए आचार्यों के परिश्रम एवं प्रबंध तंत्र के कुशल निर्देेशन को इसका श्रेय दिया।
विद्यालय प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष अरविंद सिंह चैहान व्यवस्थापक सूर्यकुमार दीक्षित एवं कोषाध्यक्ष डा. श्रीकांत गुप्त ने अंजली सिंह सेंगर को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी विद्यालय के शिवम पांचाल ने 92.4 तथा प्रिया सिंह कुशवाहा एवं दिव्या गहोई ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसी विद्यालय में हाईस्कूल में वैभव व्यास तथा प्रवीण खरे ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय तथा परिवार का सम्मान बढ़ाया। अंजली ने बताया कि वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक करके आईएएस बनना चाहती है। इस अवसर पर आनंद कुशवाहा, सूर्यनारायण द्विवेदी, रवींद्र कुमार त्रिपाठी, गौरीशंकर, चिंतामणि, सूर्यप्रकाश त्रिपाठी, विमलेश अवस्थी, सत्यनारायण, दिनेश तोमर, रामप्रताप आदि अध्यापकों ने सफल छात्रों को बधाई दी।

Leave a Reply