उरई। अखिल भारतीय वर्षीय यादव महासभा की आवश्यक बैठक कृष्णाधाम उरई में संपन्न हुई जिसकी की अध्यक्षता साहब सिंह यादव ने की तथा संचालन अखिलेश यादव ने किया। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।
यादव महासभा द्वारा एक प्रस्ताव पास करते हुए जिला उपाध्यक्ष भारत सिंह यादव ने कहा कि जिले में राजनैतिक दल यादव समाज को उपयोग करते है और समय आने पर मदद नही करते है जैसा कि समाज के राजनैतिक दलों पर अच्छे-अच्छे पदों पर रहकर पार्टी के लिए काम किया और दलो में अच्छी तन, मन, धन लगाकर काम किया लेकिन उनके साथ गंभीर घटनाएं होने के बाद भी उन राजनैतिक दलों के नेेताओं ने उन पीड़ित व्यक्तियों की मीटिंग में चर्चा करके बड़ाईयां करते थे उनके साथ उनके दुख की घड़ी में उनका साथ देने की बात तो दूर उनके घर तक हाल चाल लेने नही गए। ऐसे नेताओं और दलों को समय आने पर सबक सिखाने का कार्य यादव महासभा करेंगी। यादव महासभा के जिला महासचिव ने कहा कि यादव महासभा की आम सहमति से इस भीषण गर्गी में निशुल्क प्याऊ जिला कार्यालय, कृष्णाधाम के सामने और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्याऊ खोलने का काम करेगे तथा अंत में अध्यक्ष साहब सिंह यादव ने कहा कि सूखा ग्रस्त जिले की जनता को सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का यदि प्रशासन को आवश्यक हुआ तो यादव महासभा जनहित में कार्य करेगी तथा अपने पदाधिकारी एवं समाज के लोगों से कहा कि जिले में यदि भूख प्यास से पीड़ित है तो पुण्य काम दे मदद करे। बैठक में प्रमुख रूप से बृजराज सिह रिछारा एड, शिवपाल सिंह रूरा, भूप सिंह यादव, दीपू, शैलेन्द्र ंिसंह, जितेन्द्र ंिसंह, जगत सिंह अमगुवा, गुलाब सिंह, ओमकार सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।







Leave a Reply