cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम मुसमरिया में दो बहिन एक भाई सिफ्ट डिजाइर कार में घुस गए और कांच बंद कर लिए आक्सीजन न मिलने से बच्चे की मौत हो गई और बहिने मरने से बाल-बाल बच गई। परिजनो ने घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर आकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चुर्खी थाना के ग्राम मुसमरिया निवासी मनोज के चाचा के लड़के की सिफ्ट डिजाइर कार मनोज के दरवाजे पर खड़ी तभी मनोज के बच्चे प्रियांशी छह वर्ष, मानसी आठ वर्ष, आयुष चार वर्ष खेलते-खेलते गाड़ी में घुस गए और कांच पूरी तरह से बंद कर लिए। जब मनोज ने अपने बच्चों की खोजबीन की तो बच्चे कार में दिखाई दिए जब उसने कार खोली तो देखा कि दम घुटने से आयुष की मौत हो चुकी थी और दोनों बच्चिया अचेतावस्था में पड़ी थी परिजनों की मदद से मनोज ने तीनों बच्चों को कार के बाहर निकाला और तीनों पर पानी का छिड़काव किया तभी दोनों बच्चियां होश में आ गई जब बच्चा होश में नही आया तो परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने बच्चें को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक बच्चे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply