cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। पुलिस अधीक्षक बब्लू कुमार ने जनपद के सभी थानाध्यक्ष एवं कोतवाल को निर्देश दिए है कि जितने भी वारंटी फरार चल रहे है उनकी गिरफ्तारी कर जेल भेजे। उनके निर्देशों को पालन करते हुए आटा थाना पुलिस व कोटरा पुलिस ने सात वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
कोटरा थाना प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने मुखबिर की सूचना पर राम किशोर पुत्र दुर्गा प्रसाद, मिन्टु केवट पुत्र रामगोपाल, संजीव सिंह पुत्र करन सिंह निवासीगण सैदनगर जो कि कई माह से फरार चल रहे थे प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उक्त तीनों पर मुकदमा अपराध संख्या 735/13 धारा 147, 504, 513 का वारंट न्यायिक मजिस्टेªट उरई द्वारा कटा हुआ है। वहीं आटा थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने भोगला पुत्र जियाराम, सडुआ उर्फ महेन्द्र पुत्र गोविन्ददास निवासीगण रिरूआ,समर सिंह पुत्र राम किशन, अमर सिंह पुत्र राम किशन निवासीगण बारा का मुकदमा अपराध संख्या 401/9 धारा60/63 व एसटी 148/16 धारा 323 का वारंट था उक्त लोग वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे पुलिस ने सातों वारंटियों को पकड़कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply