जालौन-उरई। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के रिजल्ट में इस बार नगर के छात्रों ने बाजी मारी। हाईस्कूल के छात्र आशीष बाथम व इंटरमीडिएट के छात्र रत्नम सिंह ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। तो वही, नगर में इंटरमीडिएट की छात्रा ने बाजी मारी। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता, पिता व गुरूजनों को दिया।
रविवार की दोपहर जैसे ही यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने शुरू हुए। वैसे ही सभी छात्र, छात्राऐं मंे कंप्यूटर के सामने बैठकर अपना-अपना परीक्षा परिणाम देखने की उत्सुकता नजर आई। आखिर हो भी क्यों न, उनकी वर्ष भर की मेहनत का फल उन्हें मिलने वाला था। जैसे ही परीक्षा परिणाम आए तो छात्रों में अंकों के प्रतिशत को लेकर भी एक दूसरे से पूछने की होड़ लग गई। परीक्षा परिणाम में नगर के एमएलबी इंटर काॅलेज के छात्र आशीष बाथम ने हाईस्कूल में 93.12 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। तो वहीं, आशुतोष परमार 91.02, साक्षी मिश्रा व साक्षी त्रिपाठी 87 तथा रानू मिश्रा ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट में भी इसी विद्यालय के छात्र रत्नम सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टाॅप किया। अंशुल सोनी 94 आयुष दुबे ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तो वहीं, वर्षा प्रजापति 90 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय की छात्राओं में प्रथम स्थान पर रहीं।
सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर काॅलेज में हाईस्कूल के छात्र शिवम गुप्ता 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान पर रहे। योगेंद्र व कुमारी रिचा विश्वकर्मा क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। तो वहीं, इंटरमीडिएट की छात्रा कुमारी मोहिनी विश्वकर्मा 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहीं। तो वहीं, कुमारी नेहा यादव व रिषभ सोनी द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। आनंदीबाई हर्षे इंटर काॅलेज की इंटरमीडिएट की छात्रा कुमारी आकाक्षां बाथम 93 प्रतिशत अंकों के साथ नगर की छात्राओं में टाॅप पर रहीं। वहीं, हाईस्कूल में कुमारी दीप्ति गौतम ने 87.16 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में टाॅप पर रहीं। स्वामी विवेकानंद इंटर काॅलेज में इंटरमीडिएट में 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अनुराग प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मनीष गुप्ता व शिवम द्विवेदी क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। हाईस्कूल में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सुमित तिगुनायक प्रथम स्थान पर रहे। तो वहीं, अमन तिवारी व नितिन खरगोतिया द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
चिकित्सा क्षेत्र में जाकर समाज की सेवा करेगें आशीष
यूपी बोर्ड परीक्षा के हाईस्कूल में 93.12 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टाॅप करने वाले एमएलबी इंटर काॅलेज के छात्र आशीष बाथम ने अपनी सफलता का श्रेय पिता भूपेश बाथम व मां आशा देवी तथा गुरूजनों को दिया। एक सवाल के जबाव में वह बताते हैं कि वह चिकित्सा के क्षेत्र में जाकर समाजसेवा करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने शुरू से ही उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित किया।
आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते है रत्नम्
यूपी बोर्ड परीक्षा के इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में एमएलबी इंटर कालेज के छात्र रत्नम सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर का नाम रोशन किया है। पत्रकारो से बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता प्रताप सिंह (राजा सिंह) व बहिन प्रियंका सिंह को दिया। उन्होंने कहा कि उसकी बहिन शुरू से ही उसे पढ़ाई के लिए प्रेरित करती रही है। वह कहते हैं वह अपनी लगन व मेहनत से अपने माता पिता का नाम रोशन करेंगे। रत्नम बताते है कि वह आगे चलकर आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते है।







Leave a Reply