cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। पड़ोसी छुट्टा जानवर घूमने से हुए नुकसान का उलाहना देने गई महिला व उसके पुत्र के साथ दंपत्ति ने की मारपीट। पीड़ित महिला ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। वहीं, कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी श्रीमती भगवान देवी पत्नी सत्य नारायण ने पुलिस को बताया कि उनका पड़ोसी मुकेश कुमार अपने जानवर छुट्टा किए रहता है। शनिवार की शाम को भी उसके छुट्टा घूम रहे जानवरों ने उसके घर में घुसकर काफी नुकसान कर दिया। जिसकी शिकायत करने वह उसके घर गई। जिस पर मुकेश व उसकी पत्नी उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर उक्त मुकेश व उसकी पत्नी ने मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं उसे बचाने आए पुत्र उमेश को भी मुकेश ने लाठी मार दी। जिससे उसके हाथ पर चोट आ गई। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

Leave a Reply