cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। विभिन्न मामलों को लेकर न्यायालय द्वारा वांछित चल रहे युवक को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा। कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला तोपखाना निवासी मुहम्मद तालिब विभिन्न मामलों को लेकर न्यायालय द्वारा वांछित चल रहा था। शनिवार की रात्रि चैकी प्रभारी राजेंद्र सिंह को सूचना मिली कि उक्त वारंटी अपने घर पर आराम कर रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चैकी प्रभारी उसे पकड़कर कोतवाली ले आए। जहां से कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply