जालौन-उरई। ग्राम सिकरी राजा में दीवार बनाने को लेकर हुए भाइयों के बीच हुआ विवाद। मामला कोतवाली तक पहुंचा। उधर, ग्राम लौना में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट का मामला भी कोतवाली पहुंचा।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरी राजा निवासी राकेश सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दीवार बना रहे थे। तभी उनके भाई नरेंद्र, राजाबाबू व सतेंद्र वहां आकर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी। तो वहीं, दूसरे पक्ष ने भी मामले की तहरीर कोतवाली में दी।
उधर, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव का ही दबंग शैलू भदौरिया उससे पुरानी रंजिश मानता है। जिसको लेकर वह उसके साथ गाली-गलौज कर रहा था। मना करने पर उसने उसके साथ मारपीट कर दी।







Leave a Reply