जालौन-उरई। खेत पर गए किसान के लापता होने की सूचना पीड़ित पुत्र ने कोतवाली में तहरीर देते हुए दी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरकौती निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके पिता 24 मार्च को सुबह साइकिल लेकर खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। तभी से वह वापस नहीं लौटे। पहले तो वह इंतजार करते रहे। फिर उन्होंने नाते रिश्तेदारों एवं उनके मित्रों के यहां काफी खोजबीन की लेकिन उनका अब तक पता नहीं लग सका। पीड़ित पुत्र ने पिता की सकुशल बरामदगी की गुहार कोतवाली पुलिस से लगाई।







Leave a Reply