cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। सार्वजनिक तालाब पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य करा रहे दबंगों को रोके जाने की मांग मुहल्लेवासी ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए की।
नगर के मुहल्ला ओझा निवासी गुलाम मुहम्मद ने उपजिलाधिकारी को शिकयती पत्र देते हुए बताया कि उसके मकान के सामने सार्वजनिक तालाब है। जिस पर कब्जा जमाने की नियत से मुहल्ले के ही दबंग बादूराम अतिक्रमण कर निर्माण कार्य करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उक्त तालाब के पानी का प्रयोग पशु आदि इस भीषण गर्मी में अपनी प्यास बुझाने के लिए करते हैं। इसलिए जनहित में उक्त तालाब पर अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण कार्य को रोका जाना अतिआवश्यक है।

Leave a Reply