cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसल के चलते मानसिक रूप से विक्षिप्त किसान की सदमे से हुई मौत। पीड़ित पुत्र ने मामले की सूचना कोतवाली में दी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरगांव निवासी सुदामा ने पुलिस को बताया के फरवरी माह में हुई ओलावृष्टि से उसकी सारी फसल नष्ट हो गई थी। फसल नष्ट देखकर उसके पिता को गहरा सदमा लगा था। जिसके चलते वह मानसिक रूप से विक्षिप्त से हो गए थे। शनिवार की सुबह भी वह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद जब वह शाम तक घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन की। जब रविवार को सुबह वह पहाड़पुरा व भिटारा के बीच नहर के पास खेत में मृत अवस्था में मिले। पीड़ित पुत्र की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।

Leave a Reply