03 04 05जालौन-उरई। प्रदेश सरकार के निर्देश पर ब्लाॅक परिसर में स्वयं सहायता समूह सहित इंदिरा आवास व मनरेगा के लाभार्थियों को सोलर लालटेन वितरित की गईं। इस दौरान कुल 185 सोलर लाइटों का वितरण किया गया।
ब्लाॅक परिसर में आज कैंप लगाकर मनरेगा श्रमिक, इंदिरा आवास व स्वयं सहायता समूहों को सोलर लालटेनों का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सोलर लाइटों का वितरण शासन द्वारा गरीबों को इस मंशा के साथ किया जा रहा है। जिससे कि गरीब लोगों को भी उजाला मिल सके। जिनके पास बिजली के कनेक्शन नहीं हैं वह सोलर लालटेनों के माध्यम से अपने घरों में उजाला कर सके। इस दौरान खंड विकास अधिकारी पीके कश्यप ने भी लाभार्थियों को संबोधित किया। इस दौरान 30 स्वयं सहायता समूहों सहित 155 इंदिरा आवास लाभार्थी व मनरेगा श्रमिकों को सोलर लालटेनें वितरित की गईं। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख तिलक सिंह जाटव, खंड विकास अधिकारी पीसी चंद्रौल, नेडा के महेशचंद्र प्रजापति, सचिव हरीश राठौर, सतीशचंद्र वर्मा, अखिलेश शर्मा, प्रमोद सोनी, महेश दुबे, मनोज गुप्ता, राजकुमार गोयल, वीरपाल सेंगर इशरत अली, संजय सिंह, मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply