0 चोर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर
उरई। कई माह से गांव का ही चोर अध्यापक के घर पर चोरी के इरादे से ताक लगाए हुए था। गत पांच दिन पूर्व चोर ने अपने साथियों के साथ अध्यापक के घर लाखों की चोरी की। पीड़ित अध्यापक ने चोर के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र दे दिया है लेकिन चोर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली के ग्राम अमगुवां निवासी विनोद कुमार पुत्र काशी प्रसाद जो कि अध्यापक के पद पर नसीरपुर में प्राथमिक पाठशाला में तैनात है वह अपने खेत पर ट्यूबवेल लगवा रहा है जिससे वह 9 मई 2016 को बैंक से रुपए निकालकर लाया था। उसने रुपए घर की सेफ में रख दिए तभी वह बीती रात अपने परिजनों के साथ छत पर लेटा था तभी गांव का ही संतोष यादव पुत्र अतर सिंह अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ अध्यापक के घर में घुस गया और चार सोने की चूड़ियां, दो सोने के हार, दो मंगलसूत्र, दस अंगूठी, तीन सोने की जंजीर, एक जोड़ी बृजबाला, दो जोड़ी झुमकी, चार कान के बाला, दो जोड़ी पायलें, छह जोड़ी बिछिया, चार जोड़ी तोड़िया, चांदी की कटोरी, गिलास, चम्मच, चांदी के पचपन सिक्के, कपड़े और बक्शा लेकर जा रहे थे तभी अध्यापक के परिजन जाग गए। उन्होंने चारों चोरों को भागते देख लिया। चोर भागते समय गांव के बाहर खेतों में खाली बक्शा व कपड़े फेेंककर भाग गए। सुबह जब अध्यापक जागा तो परिजनों ने उसे बताया तो उसने जब अपने घर की हालत देखी तो देखते दंग रह गया। चोरी की खबर पाते ही गांव के ही तमाम ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने जब संतोष यादव से बात की तो वह चोरी की वारदात की बात नहीं मान रहा है जबकि अध्यापक के परिजनों ने उसे भागते हुए देखा था। पीड़ित अध्यापक ने 10 मई 2016 को कोतवाली पहुंचकर उक्त चोर के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी है। हैरत की बात तो यह है कि नामजद प्रार्थना पत्र पाने के बाद भी कोतवाली पुलिस ने उक्त चोर को पूछताछ के लिए भी नहीं बुलाया जबकि जिस दिन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया तभी पीड़ित अध्यापक ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पाकर भी कोतवाली पुलिस हरकत में नहीं आई। खानापूर्ति करते हुए फैक्ट्री एरिया चैकी की कोबरा घटना स्थल का निरीक्षण कर आई। कोतवाली पुलिस ने पहले तो अध्यापक की तहरीर पर चार दिन बीत जाने के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया था। उक्त चोर के इस कारनामे से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। पीड़ित अध्यापक का कहना है कि अगर कोतवाली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी तो वह पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार को शिकायती पत्र सौंपकर चोरी की घटना की पूरी वारदात बताकर कार्रवाई की मांग करेगा।







Leave a Reply