16orai06उरई। झांसी रोड स्थित सनातन धर्म इंटर काॅलेज में सर्वसमाज सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम संयोजक संजय गौतम उसरगांव की देखरेख में पूरे धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान ब्याही गईं बेटियों के हाथ पीले कराने में रस्में निभाने से लेकर उपहार देने तक में आयोजकों ने जो उत्साह दिखाया वह तारीफ के काबिल रहा। इस उत्साह को देखकर कोई नही कह सकता था कि इन बेटियों को उन्होंने कहीं भी बेगाना समझा हो। बेटियां भी ऐसे अभिभावकों का अयाचित स्नेह और संरक्षण पाकर अपनी खुशनसीबी पर फूली नहीं समाईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के जोन प्रभारी अशोक सिद्धार्थ, बुंदेलखंड प्रभारी नौशाद अली, पूर्व कैबिनेट मंत्री चैनसुख भारती, अकबर अली, विधायक संतराम कुशवाहा भी मौजूद रहे। अध्यक्षता कृपाशंकर द्विवेदी उर्फ बच्चू महाराज ने की। संरक्षक संजय दुबे ने भी कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में अभूतपूर्व योगदान दिया।
प्रणीत आलिंद, मनोज याज्ञिक, सत्येंद्र, आशीष पाठक, सोनू परिहार, कल्लन पाल, डाॅ. अंकुर शुक्ल, अनिल याज्ञिक, नीतेश नारायण कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र हरौली, इरफान मंसूरी, डिम्पल नदीगांव आदि का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply