कोंच-उरई। इस समय कोंच के नन्हें रंगकर्मियों की तो बल्ले बल्ले ही हो गई। गर्मियों की छुट्टियां उनकी काफी रंगों भरीं दिख रहीं हैं। पिछले दिनों भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा द्वारा चैबे पार्क में प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू होने के बाद बीते कल से दर्पण जन कल्याण समिति भी बच्चों को रंगकर्म का निरूशुल्क प्रशिक्षण देने के लिये मैदान में आ गई है, कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में शुरू हुये उसके समर कैम्प में भी डेढ सैकड़ा बच्चे अभिनय के अलावा अन्य ललित कलाओं का प्रशिक्षण प्राप्त करने में लगे हैं।
आज इप्टा की कार्यशाला में पहुंचे संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद नईम ने बच्चों को अनुशासन की तालीम देते हुये कहा कि अभिनय और अनुशासन एक दूसरे के पूरक हैं, कुशल रंगकर्मी बनने के लिये अनुशासित होना अत्यंत जरूरी है। आज अभिनय में पारंगत रंगकर्म बिधा से जुड़े लोगों संजय सिंघाल ने बाल और युवा रंगकर्मियों को एक्टिंग की बारीकियों से परिचित कराया। इस दौरान सफदर हाशमी द्वारा लिखित नाटक गिरगिट व गड्ढा, डॉ. नईम द्वारा लिखित मिट्टी हमारी मां तथा देश सेवा कर आगे बढ का अभ्यास हारून कादरी ने कराया। इप्टा अध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी इप्टा महासचिव राशिद अली, नीहारिका मिश्रा, अमन सोनी, पारसमणि अग्रवाल, भास्कर गुप्ता, रामकिशोर कुशवाहा, नमन चतुर्वेदी, राजेश राठौर, नमन तिवारी, ट्विंकल राठौर आदि मौजूद रहे।
इधर, कमला नेहरू स्कूल में दर्पण के जारी समर कैम्प में आज दो सैकड़ा बच्चे अभिनय सीखने पहुंचे, संस्था प्रमुख डॉ. मृदुल दांतरे, सूर्यदीप सोनी, दीपक सोनी, मोहित कौशल, तनु अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल द्वारा एक्टिंग, गेम्स, रंगमंच साधन प्रयोग, योगा के साथ मेंहदी, पेंटिंग का उम्दा प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान दिवंगत बाल रंगकर्मी कुं. मिताली दुवे को श्रद्घांजलि अर्पित की गई। नुक्कड़ नाटकों की उपादेयता के बारे में बताते हुये डॉ. दांतरे ने कहा सामाजिक विद्रूपताओं पर चोट करने और उनसे आम जन को आगाह करने का सशक्त माध्यम हैं नुक्कड़ नाटक। इस दौरान आदित्य शर्मा, सोम शुक्ला, फैजान, माही द्विवेदी, अमन राठौर, अंजली, हिमांशु राठौर, महक, स्नेहा, अभय, हर्ष उपाध्याय, वंश सेठ, उत्कर्ष, महजबीन, अमन बेग, आशुतोष अग्रवाल, धीर शर्मा, ऋषि झा, पारस वर्मा, मुकेश रायकवार, सुमित झा, शिवम झा आदि मौजूद रहे।





Leave a Reply