0 रासलीला रंगमंच पर सम्मानित हुये ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि
कोंच-उरई। यहां धनुताल स्थित माता महाकाली मंदिर के सामने नगर के जानेमाने समाज सेवी सेठ संजय राठौर के दादा की स्मृति में अयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला के दौरान माधौगढ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं राठौर समाज के जिलाध्यक्ष अरविंदसिंह राठौर व जिला महामंत्री महेन्द्र राठौर क्योलारी को सम्मानित किया गया। रासलीला में बीती रात वृंदावन की रास मंडली द्वारा सुदामा चरित्र लीला का सुंदर मंचन किया गया। इस दौरान अरविंद ने कहा कि समाज की सेवा से बढ कर और कुछ भी नहीं है, व्यक्ति को सात्विक जीवन जीते हुये जरूरतमंदों की मदद के लिये हमेशा आगे रहना चाहिये।
अवधविहारी लाल जी महाराज विराजमान मंदिर की संचालन समिति राठौर धर्मादा समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल राठौर की अध्यक्षता में बीती रात रासलीला मंच पर आयोजित सम्मान समारोह में सजातीय ब्लॉक प्रमुख माधौगढ़ सोनिया राठौर के प्रतिनिधि अरविंद राठौर को यहां के राठौर समाज के लोगों द्वारा सम्मानित किया गया। संचालन राहित राठौर ने किया। संजय सेठ, अशोक सेठ, राजू, मनोज, रोहित, कल्ले ने माल्यार्पण किया, वीरेन्द्र राठौर ने पगड़ी बांधी और स्मृति चिन्ह धर्मेन्द्र राठौर, इंद्रजीत राठौर, सौरभ, धर्मेन्द्र बजरिया, आनंद, गोविंद ने प्रदान किया। इस दौरान डॉ. ब्रजमोहन राठौर, प्रेमकिशोर राठौर, राममोहन राठौर, प्रेमनारायण राठौर, पुरुषोत्तम राठौर, राजेन्द्र, जितेन्द्र मास्टर, आनंद अंडा, मनोज, सुनील, रत्नेश महाराज, बंटू, नीरज, कमलेश, रॉकी, दिनेश, रामबाबू, प्रदीप, शिवम, महेन्द्र, प्रशांत राठौर आदि मौजूद रहे। सम्मान समारोह के पश्चात् वृंदावन की रास मंडली ने सुदामा चरित्र का बड़ा ही मार्मिक मंचन किया।





Leave a Reply