konch1कोंच-उरई। गल्ला मंडी स्थित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर का परीक्षाफल अपने पुराने रुख पर लगातार कायम बना हुआ है, गत वर्ष की भांति इस साल भी छात्राओं ने आसमान के तारे तोड़ते हुये फरीक्षाफल शत प्रतिशत बनाये रख कर जहां विद्यालय की साख बरकरार रखी वहीं सभी छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर कीर्तिमान बनाया है।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ने अबकी दफा एक बार फिर उम्दा रिजल्ट देकर अपनी पढ़ाई वाली विश्वसनीयता कायम रखने में सफलता अर्जित की है। स्कूल की दोनों कक्षाओं दसवीं और बारहवीं में सभी छात्रायें प्रथम श्रेणी में पास हुई हैं। इंटर मीडिएट में 50 छात्राओं में सभी 50 फस्र्ट डिवीजन में पास हुईं जिसमें 31 छात्रायें ससम्मान पास हुईं। कक्षा 12 में अनुराधा निरंजन ने 450, सोनाली 438, शालिनी 428, शाहजल 422, काजल 420, निधि 419, महक 412, आकांक्षा 408, भारती 408, सोनम 405 अंक प्राप्त किये। हाई स्कूल परीक्षा में शिल्पी राजपूत 525, अदिति पुरोहित 517, सोनम पटेल 514, रानी पाल 502, निधि सोनी 501, दीक्षा झा 499, रुचि पाल 498, प्रिंसी पटेल 496, आरती वर्मा 496, हिमानी पटेल 492, अंक के साथ सभी 64 छात्राएं फस्र्ट डिवीजन से पास हुयी शिल्पी राजपूत ने अंग्रेजी विषय में 100 में 99 अंक पाये। इस अवसर पर प्रधानाचार्या माधुरी पहारिया, नीरज दुवे, विवेक तिवारी, ब्रजेंद्र यादव, दीपक लोहिया, शैलेन्द्र यादव आदि ने सभी बच्चियों को स्कूल में बुला कर उनका मुंह मीठा कराया और उनके उज्वल भबिष्य की कामना की।
इंसेट में-
देहात इलाके के स्कूल भी किसी से कम नहीं
konch2 konch3 konch4 konch5 konch6शहरी इलाकों में भरपूर संसाधनों के साथ बच्चों ने पढाई लिखाई के मामलों में जरूर झंडे गाड़े हैं लेकिन संसाधनों के अभाव में भी देहाज इलाके के स्कूलों की उपलब्धियां कमतर नहीं हैं। एनआरएस इंटर कॉलेज खुर्द (कैलिया) का रिजल्ट अगर देखें तो इसके हाईस्कूल और इंटर मीडिएट में सम्मिलित हुये सभी छात्र उत्तीर्ण ही नहीं हुये बल्कि उम्दा अंक अर्जित किये हैं। हाईस्कूल में तो 78 छात्र छात्राओं में 49 विद्यार्थियों ने ऑनर हासिल किया है। सर्वश्रेष्ठ छात्र छात्राओं में दीक्षा ने 86 प्रतिशत, एकता कुशवाहा व नैंसी पटेल ने 84, प्रियंका पटेल ने 81 तथा अभिषेक यादव ने 80 फीसदी अंक अर्जित कर विद्यालय और घर परिवार का गौरव बढाया है। इंटर मीडिएट में सम्मिलित 32 में 27 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुये। स्कूल प्रबंधक राकेश शुक्ला, अध्यक्ष रामकुमार बिरथरे, प्रधानाचार्य रामशरण नायक और शिक्षक वर्ग के राजेन्द्र कुशवाहा, मानसिंह राठौर, ज्योतिकुमार, अमित चतुर्वेदी, अमित प्रजापति, सुरेन्द्र दुवे, उमेश, आशीष, मनोज, मनीष, चतुरसिंह आदि ने बच्चों को मिठाई खिला कर आशीर्वाद दिया।
फोटो-कोंच2-दीक्षा दुवे, कोंच3-एकता कुशवाहा, कोंच4-नैंसी पटेल, कोंच5-अभिषेक यादव, कोंच6-प्रियंका

Leave a Reply