0 महाराणा प्रताप साइंस एकेडमी व सेंट्रल पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल वितरण
20orai08जालौन-उरई। महाराणा प्रताप साइंस एकेडमी व सेंट्रल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल वितरित किया गया। जिसमें मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया गया।
महाराणा प्रताप साइंस एकेडमी में प्राइमरी वर्ग में प्रतिभा तोमर जूनियर वर्ग में देवेंद्र सिंह राजावत ने विद्याालय में स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता तथा गुरूओं का नाम रौशन किया। इसके अलावा कक्षा पीजी में गौरी, नर्सरी में रत्नेश भदौरिया, प्रथम में नंदनी प्रजापति, द्वितीय में नितिन भदौरिया, तृतीय में दीपांशु त्रिपाठी, चतुर्थ में अमन सिंह, पंचम में कार्तिकेय पटेल, षष्ठ में अर्पणा, सप्तम में देवेंद्र सिंह तथा अष्टम में शैलेंद्र सिंह ने अपनी-अपनी कक्षाओं में ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तो वहीं, सैंट्रल पब्लिक स्कूल में घोषित हुए परीक्षा परिणाम में बृजेंद्र कुमार ने विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर अपने माता पिता तथा गुरूओं का नाम रौशन किया। उन्हें विद्यालय की प्रधानाचार्या नीतू सिंह चैहान की ओर से पुरस्कार स्वरूप एक साइकिल प्रदान की गई। इसके अलावा दोनों विद्यालयों में मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा अध्यापकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।। इस मौके पर अंकिता चतुर्वेदी, रेखा साहू, रूचि सिंह गौर, प्राची गुप्ता, जगपाल सिंह यादव, अबू तालिब, शिल्पी, केके मिश्रा, उदयवीर सिंह गुर्जर, सुरेंद्र गौतम आदि सहित काफी संख्या में अभिभावक एवं समस्त विद्यालय स्टाॅफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply