जालौन-उरई। घर से बाहर गए मानसिक रूप से विक्षिप्त पुत्र के गायब होने की सूचना पीड़ित पिता ने कोतवाली मंे तहरीर देते हुए दी।
कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला रापटगंज निवासी रसूल अहमद ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र फईम अहमद (35) जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है। गत 7 मई को घर से बाहर गया था, तभी से वह गायब है। उसको नाते रिश्तेदारी सहित अन्य जगहों पर काफी तलाश किया। परंतु उसका कहीं पता नहीं चला। पीड़ित पिता ने कोतवाली पुलिस से उसके पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई।





Leave a Reply